Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डचमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण, राहत एवं बचाव कार्यों...

चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण, राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति का जायजा लिया –अनिल बलूनी सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधायक भूपाल राम टम्टा और जनप्रतिनिधि रहे साथ

चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण, राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति का जायजा लिया –अनिल बलूनी सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधायक भूपाल राम टम्टा और जनप्रतिनिधि रहे साथ

 

 

आज चमोली जिले के आपदाग्रस्त नंदानगर क्षेत्र के सेंती लगा कुन्तरी, सेरा और धुर्मा का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस आपदा में कुल नौ नागरिकों ने अपने बहुमूल्य जीवन को खोया है। प्राकृतिक आपदा ने मानव जनजीवन, घर और कृषि क्षेत्र को छिन्न-भिन्न कर दिया है। सड़क मार्ग को भी भारी क्षति पहुंची हैं। प्राकृतिक आपदा का यह भयावह रूप केवल इन गांवों में ही नहीं पूरी घाटी में देखने को मिल रहा है। जहां-तहां भूस्खलन के कारण भवनों और कृषि भूमि को भारी नुकसान हुआ है।

 

इस दौरान हरिद्वार से सांसद श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी, स्थानीय विधायक श्री भूपाल राम टम्टा जी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ प्रभावित ग्रामीणों से भेंट कर उन्हें हरसंभव सहयोग व त्वरित सहायता का आश्वासन दिया।

 

आपदा की इस कठिन घड़ी में मैं स्वयं एवं हमारी सरकार प्रभावित नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी है।

 

आपदाग्रस्त नंदानगर क्षेत्रों के निरीक्षण के पश्चात् आपदा में अपने परिजन खोने वाले परिवारों को आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया और स्थानीय नागरिकों को कृषि उपकरण (हाथ के ट्रैक्टर) वितरित किए।

 

प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राहत सामग्री की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा सड़क, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति को यथाशीघ्र बहाल किया जाए। साथ ही आपदा प्रबंधन एवं प्रभावितों के पुनर्वास की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए, ताकि भविष्य में और प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments