Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डचमोली आपदा प्रभावित नंदानगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण: सांसद अनिल बलूनी एवं...

चमोली आपदा प्रभावित नंदानगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण: सांसद अनिल बलूनी एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रभावित नागरिकों से मिलकर राहत और पुनर्वास कार्यों का लिया जायजा

चमोली आपदा प्रभावित नंदानगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण: सांसद अनिल बलूनी एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रभावित नागरिकों से मिलकर राहत और पुनर्वास कार्यों का लिया जायजा

 

 

 

चमोली, 26 सितम्बर 2025

आपदा प्रभावित नंदानगर क्षेत्र के फाली कुंतरी, कुंतरी सरपाणी,धुर्मा एवं आसपास के गाँवों का शुक्रवार को गढ़वाल सांसद श्री अनिल बलूनी एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावितों का हाल जाना और पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक श्री भूपाल राम टम्टा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

 

सांसद श्री अनिल बलूनी एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आपदा प्रभावित नागरिकों से भेंट कर उन्हें हरसंभव सहयोग एवं त्वरित सहायता का आश्वासन दिया। सांसद श्री बलूनी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। उन्होंने मुआवजा एवं पुनर्वास संबंधी कार्रवाई पूरा करने तथा ग्रामीणों को आवश्यक राहत सामग्री समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

गाँवों के ग्रामीणों ने सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि फाली कुंतरी, कुंतरी सरपाणी एवं धुर्मा में जिन भवनों को आपदा से नुकसान पहुँचा है, उनका समान रूप से मुआवजा सुनिश्चित किया जाए तथा सभी प्रभावित परिवारों का विस्थापन किया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि जिनके भवन रहने योग्य नहीं रहे, उन्हें भी ध्वस्त भवनों की तर्ज पर मुआवजा दिया जाए।धुर्मा ग्राम के प्रधान श्री पुष्पेंद्र सिंह ने मांग रखी कि धुर्मा गाँव को विशेष राहत पैकेज में शामिल किया जाए, क्योंकि आपदा में गाँव का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया है।

 

सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भीषण आपदा ने मानव जनजीवन, घरों, कृषि भूमि एवं सड़कों को गहरी क्षति पहुँचाई है और सरकार इस कठिन घड़ी में प्रभावित नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी है।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी आरके पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, तहसीलदार दीप्ती शिखा, सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments