Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम के प्रयास से काबुल हॉउस सतह पार्किंग अपने स्वरुप में तेजी...

डीएम के प्रयास से काबुल हॉउस सतह पार्किंग अपने स्वरुप में तेजी से विकसित हो रहा हैं।

डीएम के प्रयास से काबुल हॉउस सतह पार्किंग अपने स्वरुप में तेजी से विकसित हो रहा हैं।

शहर में जनमानस को सुगम सुविधा मुहैया कराने में जिलाधिकारी सविन बंसल हर स्तर के कार्यों को तेजी से धरातल पर उतार रहे हैं। काबुल हाउस सतह पार्किंग अपने स्वरूप में विकसित हो रही है जनमानस को जल्द मिलने जा रही है पार्किंग सुविधा।

जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा शहर में सुगम यातायात व्यवस्था एवं जाम से निजात दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे। शहर में पार्किंग हेतु नये स्थल चिन्हित किए जा रहे। इसी क्रम में काबुल हाउस में पार्किंग निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, जिसमें लगभग 350 वाहन पार्क किये जा सकेंगे। करीब 99.35 लाख की लागत से सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित पार्किंग विकसित हो रही हैं, रेखीय विभाग युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य कर रहे हैं। डीएम स्वयं कर रहे कार्यों की मॉनिटिरिंग। इसके लिए जिलाधिकारी ने स्वंय फील्ड विजिट करते हुए संभावनाएं तलाशी तथा नोडल अधिकारी उप जिलाधिकारी सदर एवं अन्य रेखीय विभागों के अधिकारियों के भ्रमण गतिमान है। ताकि शहर में जाम एवं पार्किंग की समस्या को लेकर सुधारात्मक कार्य धरातल पर किए जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments