Friday, October 30, 2026
Homeउत्तराखण्डअनीता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का सवाल हमारी आस्था का केंद्र बाबा केदारनाथ...

अनीता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का सवाल हमारी आस्था का केंद्र बाबा केदारनाथ धाम में 230 किलो गायब सोने का दोषी कौन?

उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल भाजपा का वीआईपी नेता कौन?: यशपाल आर्य

अनीता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का सवाल हमारी आस्था का केंद्र बाबा केदारनाथ धाम में 230 किलो गायब सोने का दोषी कौन?


उत्तराखंड में पेपर लीक और भर्ती घोटाला का दोषी कौन : यशपाल आर्य

सैनिक बाहुल्य क्षेत्र उत्तराखंड में युवाओं के भविष्य के साथ अग्निवीर योजना के नाम पर खिलवाड़ का दोषी कौन : यशपाल

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा
प्रधानमंत्री को निम्नानुसार इन मूल मुद्दों पर सीधे व सपष्ट जवाब देना चाहिए

जानिये क्या है प्रधानमंत्री से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के सवाल?

 

यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत है। लेकिन उत्तराखंड के रुद्रपुर पहुंचने पर उत्तराखंड की जनता के कुछ प्रश्न है जिनको लेकर भाजपा पूरी तरह से मौन रही है हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उत्तराखंड की जनता को आशा है की उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों पर वह अपनी व अपनी पार्टी की भूमिका व दृष्टिकोण को स्पष्ट करेंगे।
यशपाल आर्य ने कहा कि हमारा मोदी जी से करबद्ध निवेदन है कि हमारे शांतिप्रिय प्रदेश में ध्रुवीकरण की राजनीति ना करते हुए प्रधानमंत्री को निम्नानुसार मूल मुद्दों पर सीधे व सपष्ट जवाब देना चाहिए।
1. उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल भाजपा का वीआईपी
नेता कौन?
2. हमारी आस्था का केंद्र बाबा केदारनाथ धाम में 230 किलो गायब सोने का
दोषी कौन?
3. उत्तराखंड में पेपर लीक और भर्ती घोटाला का दोषी कौन?
4. सैनिक बाहुल्य क्षेत्र उत्तराखंड में युवाओं के भविष्य के साथ अग्निवीर योजना
के नाम पर खिलवाड़ का दोषी कौन?
5. एनसीआरबी महिला अपराध में पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड नंबर वन बहुत से
अपराधों में भाजपा के अपने नेता-पदाधिकारी सम्मिलित ऐसे घिनौने कृत्यों का
जिम्मेदार कौन?
6. उत्तराखंड में भ्रष्टाचार का बोलबाला, भू कानून की अनदेखी और शराब माफिया,
भूमाफिया व खनन माफिया को सरक्षण का दोषी कौन?
श्री यशपाल आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड रुद्रपुर आगमन पर जिला कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षगण अपने जिला मुख्यालयों पर इन छः मुख्य बिंदुओं पर प्रेस वार्ता करेंगे व सभी फ्रंटल विभाग अपने-अपने स्तर पर इन बिंदुओं का प्रचार प्रसार करेंगे तथा अपने-अपने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी से इन मूल प्रश्नों को लेकर उनसे जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments