Sunday, November 1, 2026
Homeउत्तराखण्डपौड़ी क्षेत्र की आर्थिकी व विकास यात्रा का अहम पड़ाव साबित होगा...

पौड़ी क्षेत्र की आर्थिकी व विकास यात्रा का अहम पड़ाव साबित होगा बलूनी का ड्रीम प्रोजेक्ट तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम, निर्माण की टेंडर प्रक्रिया शुरु

पौड़ी क्षेत्र की आर्थिकी व विकास यात्रा का अहम पड़ाव साबित होगा बलूनी का ड्रीम प्रोजेक्ट तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम, निर्माण की टेंडर प्रक्रिया शुरु

पौड़ी सांसद अनिल बलूनी ने तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का शिलान्यास पहले ही कर चुके है
बलूनी ने कहा है कि यह तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को समर्पित है तारामंडल व पर्वतीय संग्रहालय बनकर तैयार होगा।यह दुनिया के खगोल प्रेमियों के लिए बड़ा आकर्षण का केंद्र रहेगा। साथ ही यह इस क्षेत्र की आर्थिकी व विकास यात्रा का अहम पड़ाव भी साबित होगा.
इसी कड़ी में आगे की जानकारी साझा करते हैं बलूनी ने कहा कि
आप सभी मित्रों के साथ यह सूचना साझा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि पौड़ी में बनने वाले तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया 22 अगस्त 2024 को औपचारिक रूप से शुरु हो गई है। इसके लिए अप्रोच रोड के टेंडर की प्रक्रिया काफी पहले 27 जून 2024 को ही पूरी की जा चुकी है। शीघ्र ही तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम के निर्माण का कार्य आरंभ हो जाएगा।
तारा मंडल और माउंटेन म्यूजियम के बनने से पौड़ी और आसपास के क्षेत्र में विकास एवं पर्यटन की गति तो तेज होगी ही, साथ ही छात्रों में वैज्ञानिक अप्रोच भी बढ़ेगी और इस क्षेत्र में शैक्षिक गतिविधियां भी बढ़ेगी।
आगे चलकर इस योजना का और व्यापक विस्तार किया जाएगा क्योंकि इन दोनों योजनाओं को इस तरह से तैयार किया गया है ताकि यह एक पर्यटन हब के साथ साथ उत्तराखंड का एजुकेशनल हब भी बन सके। इस प्रोजेक्ट के द्वितीय चरण में हमारी कल्पना इस परिसर में साइंस एवं इको पार्क का भी निर्माण होगा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments