Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डएसजीआरआरयू की मेधावी छात्रा हंसिका सक्सेना की प्रतिभा को श्री गुरु राम...

एसजीआरआरयू की मेधावी छात्रा हंसिका सक्सेना की प्रतिभा को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित 

एसजीआरआरयू की मेधावी छात्रा हंसिका सक्सेना की प्रतिभा को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित

देहरादून।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल आफ हयूमेनिटीज एंड सोशल सांइसेज की मेधावी छात्रा हंसिका सक्सेना ने भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और उत्तराखण्ड की बेटियों का नाम रोशन किया। नई दिल्ली स्थित सबसे बडे और प्रतिष्ठित सभागार भारत मंडपम में 05 अगस्त 2025 को आयोजित आल इडिया युवा भाषण प्रतियोगिता में हंसिका सक्सेना ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी इस उपलब्धि पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेट श्रीमंहत देवेन्द्र दास जी महाराज ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी। शुक्रवार को श्री दरबार साहिब में आयोजित सम्मान कार्यक्रम श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने हंसिका सक्सेना को 25,000 रू (पच्चीस हज़ार रुपये)े का चैक दे कर सम्मानित किया। काबिलेगौर है कि भारत मंडपम मे आयोजित प्रतियोगिता में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने पजंीकरण कराया, जिनमे से केवल 20 वक्ताओ का चयन दो कठिन चरणांे- जिसमंे स्क्रिप्ट लेखन भी शामिल था के बाद किया गया। देव भूमि उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए हंसिका सक्सेना शीर्ष 20 वक्ताओं मे शामिल हुई। उन्होनें भारत मंडपम के भव्य मंच पर अपनी सशक्त वाणी से समस्त दर्शाकों और गणमान्य अतिथियों को प्रभावित किया। एस जीआर आर यूनिवर्सिटी, डीन, छात्र छात्राओं एवम स्टॉफ सदस्यों ने हंसिका की उपालब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

इस अवसर पर कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री श्री कपिल मिश्रा, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव श्री तरूण चुघ, राज्यसभा के पूर्व सदस्य लेफिनेंट जनरल देवेंन्द्र पाल वत्स, श्री रविन्द्रं सिंह भट्टी, श्री मनोज तिवारी समेत अनेक विशिष्ट जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान हंसिका सक्सेना को सम्मानित किया गया और उत्तराखण्ड का नाम रोशन करने के लिए उन्हे अपार सराहना प्राप्त हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments