Saturday, October 31, 2026
Homeउत्तराखण्डग्राम्य विकास विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ मंत्री गणेश जोशी ने...

ग्राम्य विकास विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ मंत्री गणेश जोशी ने बैठक कर यह दिए निर्देश  

ग्राम्य विकास विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ मंत्री गणेश जोशी ने बैठक कर यह दिए निर्देश


मंत्री गणेश जोशी ने विभाग के उच्च अधिकारियों को प्रदेश के सभी जिलों में जाकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आजीविका बढ़ाने हेतु नियमित मॉनिटरिंग करने के दिए निर्देश

ग्राम्य विकास मंत्री ने पीएमजीएसवाई के अंतर्गत बंद मार्गों की हर दिन की रिपोर्ट मंत्रालय प्रेषित करने के दिए निर्देश

 

विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को पीएमजीएसवाई के अंतर्गत प्रदेश में बरसात के दौरान बंद हुई सड़कों की नियमित तौर पर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए

मंत्री जोशी ने अधिकारियों को ग्रामीण सड़कों को लेकर निर्देश दिए कि जो भी मार्ग बंद हैं, उन्हें जल्द से जल्द खुलवाना सुनिश्चित किया जाए

मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को पीएमजीएसवाई के अंतर्गत जो मार्ग बंद है, उनकी हर दिन की रिपोर्ट मंत्रालय प्रेषित करने के भी निर्देश दिए

 

ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में ग्राम्य विकास विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने सचिव ग्राम्य विकास को निर्देशित करते हुए कहा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रोत्साहित करने तथा उनको प्रशिक्षण की व्यवस्था करने और उनकी आजीविका बढ़ाने तथा रोजगार उपलब्ध कराने हेतु प्रदेश के प्रत्येक जनपद में ग्राम विकास विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजने और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक कर उन्हे प्रोत्साहित करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को पीएमजीएसवाई के अंतर्गत प्रदेश में बरसात के दौरान बंद हुई सड़कों की नियमित तौर पर मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण सड़कों को लेकर निर्देश दिए कि जो भी मार्ग बंद हैं, उन्हें जल्द से जल्द खुलवाना सुनिश्चित किया जाए। ताकि आम जनता को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को पीएमजीएसवाई के अंतर्गत जो मार्ग बंद है, उनकी हर दिन की रिपोर्ट मंत्रालय प्रेषित करने के भी निर्देश दिए। ग्राम्य विकास मंत्री ने बताया कि भारी बारिश के कारण प्रदेश में पीएमजीएसवाई की 146 सड़के बंद हैं, जबकि 696 खुली है। मंत्री ने बंद सड़को को अतिशीघ्रता से खोलने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा, अपर सचिव ग्राम्य विकास सविन बंसल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments