Monday, November 2, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री गणेश जोशी ने आज केनाल रोड़ स्थित साकेत कॉलोनी में सेवा...

मंत्री गणेश जोशी ने आज केनाल रोड़ स्थित साकेत कॉलोनी में सेवा पकवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सड़क पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और स्वच्छता में श्रमदान दिया

मंत्री गणेश जोशी ने आज केनाल रोड़ स्थित साकेत कॉलोनी में सेवा पकवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सड़क पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और स्वच्छता में श्रमदान दिया

 

 

 

 

 

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज केनाल रोड़ स्थित साकेत कॉलोनी में सेवा पकवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सड़क पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और स्वच्छता में श्रमदान दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित स्वच्छता अभियान में आज देशभर के साथ ही प्रदेशभर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने जब से देश की सत्ता संभाली है, तब से विश्व में देश का मान सम्मान बढ़ा है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी समाज के हर वर्ग की चिंता की है। उन्होंने कहा पहले पर्यावरण मित्रों को सफाई कर्मी कहा जाता था। मंत्री ने कहा कि पर्यावरण मित्र जैसे सम्मान जनक नाम प्रधानमंत्री मोदी ने दिया है। उन्होंने कहा कि सफाई की शुरुवात अपने घर से करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की स्वच्छता देश के सभी परिवारजनों की सामूहिक जिम्मेदारी है, इसमें सभी की जनभागीदारी बहुत आवश्यक है।

 

 

 

 

इस अवसर पर दर्जाधारी देवेंद्र भसीन, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, आशीष थापा, राकेश चड्डा, योगेश भट्ट सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments