Saturday, April 18, 2026
Homeउत्तराखण्डपिछले 10 सालो में गरीब कल्याण महिला सशक्तिकरण सुरक्षा आर्थिक कल्याण सांस्कृतिक...

पिछले 10 सालो में गरीब कल्याण महिला सशक्तिकरण सुरक्षा आर्थिक कल्याण सांस्कृतिक उत्थान और देश के गौरव के लिए अनेक योजनाएं कार्य किए गए हैं: सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल

श्री देव सुमन नगर मंडल में भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई…

पिछले 10 सालो में गरीब कल्याण महिला सशक्तिकरण सुरक्षा आर्थिक कल्याण सांस्कृतिक उत्थान और देश के गौरव के लिए अनेक योजनाएं कार्य किए गए हैं: सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल

योजनाओं और कार्यों को गांव चलो अभियान के तहत हम सभी कार्यकर्ता गांव में प्रवास कर आम जनमानस से वार्तालाप कर योजनाओं के बारे में चर्चा करेंगे : सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल

भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के धर्मपुर मंडल करनपुर मंडल एवं श्री देव सुमन नगर मंडल में भारतीय जनता पार्टी के *गांव चलो अभियान* की कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछले 10 वर्षों में गरीब कल्याण महिला सशक्तिकरण सुरक्षा आर्थिक कल्याण सांस्कृतिक उत्थान और देश के गौरव के लिए अनेक योजनाएं कार्य किए गए हैं। इन योजनाओं और कार्यों को के माध्यम से पूरे देश भर में गांव चलो अभियान के तहत हम सभी कार्यकर्ता गांव में प्रवास कर आम जनमानस से वार्तालाप कर योजनाओं के बारे में चर्चा करानी है
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जगत प्रसाद नड्डा जी के दिशा निर्देश के अनुसार इस गांव चलो अभियान का शुभारंभ किया गया है देश के 7 लाख गांव में देश भर के कार्यकर्ता प्रवास करेंगे।
कार्यशाला में राजपुर विधायक खजानदास धर्मपुर विधायक विनोद चमोली दर्जाधारी राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला जी सभी ने कार्यकर्ताओं के साथ गांव चलो अभियान को लेकर विचार विमर्श किया।
कार्यशाला महानगर मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी मंडल अध्यक्ष राहुल लारा मंडल महामंत्री अवधेश तिवारी सौरभ शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय थापा आदि कार्यकर्ता उपस्थित है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments