Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डआवारा पशुओं से निजात दिलाने को लेकर प्रदर्शन

आवारा पशुओं से निजात दिलाने को लेकर प्रदर्शन

हल्द्वानी:  आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग को लेकर गौलापार के जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार को एसडीएम कोर्ट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। उनका कहना था कि गौलापार व चोरगलिया क्षेत्र में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

सडकों पर इनका जमावड़ा लगने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा किसानों की फसल को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने शहर की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों से भी आवारा पशुओं को पकड़ गौशाला भेजने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व बीडीसी अर्जुन बिष्ट, हीरा सिंह बिष्ट, मनोज रावत, सुरेश चंद्र सांगुड़ी, महिपाल रेक्वाल आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments