Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखण्डबैठक में अधिशासी अभियंता, पूर्व पार्षद सहित क्षेत्रीय लोग रहे मौजूद, मसूरी...

बैठक में अधिशासी अभियंता, पूर्व पार्षद सहित क्षेत्रीय लोग रहे मौजूद, मसूरी की पेयजल व्यवस्था के व्यापक सुधार की दिशा में कदम

बैठक में अधिशासी अभियंता, पूर्व पार्षद सहित क्षेत्रीय लोग रहे मौजूद, मसूरी की पेयजल व्यवस्था के व्यापक सुधार की दिशा में कदम

देहरादून, 02 जुलाई। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सीवर और पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर आज कैंप कार्यालय में जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विशेष तौर पर पेयजल संकट, सीवर लाइनों की स्थिति और पुराने सिस्टम के जीर्णाेद्धार पर चर्चा की गई।

 

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाएं दीर्घकालिक और स्थायी समाधान के रूप में विकसित की जाएं ताकि क्षेत्रवासियों को भविष्य में भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंत्री ने दून विहार में पुरानी और बार-बार क्षतिग्रस्त होने वाली सीवर लाइन के स्थान पर नई सीवर लाइन बिछाने के लिए इस्टीमेट को शीघ्र तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जहां भी ब्लॉकेज, ओवरफ्लो या पैच रिपेयर की जरूरत है, वहां तत्काल टीम भेजकर सुधार कार्य शुरू करें।

 

उन्होंने प्रस्तावित सीवर योजनाओं को शीघ्र शुरू कर गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार जन समस्याओं को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है और उनके स्थायी समाधान हेतु हर स्तर पर सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं।

 

बैठक में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजय सिंह, जलनिगम के अधिशासी अभियंता दीपक नौटियाल, पूर्व पार्षद संजय नौटियाल, सहित क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments