Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखण्डदेहरादून जिलाधिकारी की बैठक: अपंजीकृत मदरसों के खिलाफ कार्रवाई 

देहरादून जिलाधिकारी की बैठक: अपंजीकृत मदरसों के खिलाफ कार्रवाई 

देहरादून जिलाधिकारी की बैठक: अपंजीकृत मदरसों के खिलाफ कार्रवाई

 

 

देहरादून दिनांक 02 जनवरी 2025, (जि.सू.का), जिलाधिकारी सविन बंसल ने देर शाम ऋषिपर्णा सभागार में जनपद में संचालित अपंजीकृत मदरसों के सम्बन्ध बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में ऐसे मदरसे जो पंजीकृत नही है के संचालन का विवरण प्रस्तुत करेगें। तथा इस कार्य में जिला अल्पंसख्यक कल्याण अधिकारी एवं शिक्षा विभाग से समन्वय करते हुए मदरसों का सर्वे कर नियमानसुार कार्यवाही कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी उप जिलाधिकारी अपनी-अपनी तहसीलों में संचालित पंजीकृत मदरसों सहित अपंजीकृत मदरसों एवं अन्य सेंन्टर की समुचित विवरण उपलब्ध करायेंगे। तथा जो मदरसे पंजीकृत हैं उनमें मानकों का परिपालन की स्थिति यथा एनसीईआरटी पाठ्यक्रम का परिपालन, मीड-डे-मील, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, मूलभूत सुविधा आदि समुचित रिर्पोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेगे।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिहं, संयुक्त मजिस्टेªट गौरी प्रभात, उप मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुुमार उपस्थित रहे तथा उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, ऋषिकेश स्मृति परमार, वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments