Sunday, November 1, 2026
Homeउत्तराखण्डअनिल बलूनी ने गढ़वाल में एयर कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर केंद्रीय...

अनिल बलूनी ने गढ़वाल में एयर कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात*

*अनिल बलूनी ने गढ़वाल में एयर कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात*

*अनिल बलूनी ने नागरिक उड्डयन मंत्री से रामनगर, लैंसडाउन, पौड़ी, गोपेश्वर और जोशीमठ को देहरादून से हवाई मार्ग द्वारा जोड़ने की मांग की*

 

*गढ़वाल सांसद ने गौचर (चमोली) हवाईअड्डे के आधुनिकीकरण में आ रही अड़चनों को भी जल्द दूर करने का किया आग्रह*

 

*गढ़वाल के मुख्य नगरों को देहरादून से हवाई मार्ग द्वारा जोड़ने की गढ़वाल सांसद की मांग पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री का त्वरित कार्रवाई का आश्वासन*

 

 

नई दिल्ली: 04 सितंबर, बुधवार। गढ़वाल से भारतीय जनता पार्टी सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू जी से मुलाकात कर गढ़वाल लोक सभा के विभिन्न क्षेत्रों में हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए एयर कनेक्टिविटी हेतु निवेदन किया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने इस दिशा में जानकारी जुटा कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से आग्रह किया कि उड़ान योजना के तहत गढ़वाल लोक सभा क्षेत्र के रामनगर, लैंसडाउन, पौड़ी, गोपेश्वर और जोशीमठ को देहरादून से जोड़ने पर विचार किया जाए तथा गौचर (चमोली) हवाईअड्डे के आधुनिकीकरण में आ रही अड़चनों को भी दूर किया जाए ताकि इस क्षेत्र में एयर कनेक्टिविटी सुचारू रूप से चलती रहे।

 

गढ़वाल सांसद ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से कहा कि भोगौलिक दृष्टि से गढ़वाल एक ऐसा लोक सभा है जिसमें 14 विधानसभाएं आती हैं और इसके कई क्षेत्र देश के दुर्गम इलाकों में शुमार होते हैं। प्राकृतिक आपदाओं के कारण इस लोक सभा क्षेत्र के कई इलाकों से संपर्क टूट जाता है। सड़क मार्ग अक्सर प्रभावित होता रहता है। इस के कारण यहां से पलायन की समस्या भी काफी बड़ी होती जा रही है। अतः ऐसे इलाकों में एयर कनेक्टिविटी की काफी जरूरत है।

 

गढ़वाल सांसद की मांग पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू जी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए सभी मांगों पर जल्दी कार्यवाही का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments