Thursday, June 11, 2026
Homeउत्तराखण्डकृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पार्टी पदाधिकारियों की समस्या, अधिकारियों को...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पार्टी पदाधिकारियों की समस्या, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पार्टी पदाधिकारियों की समस्या, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

अल्मोड़ा, 05 जून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी के अल्मोड़ा पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, दर्जाधारी गंगा बिष्ट सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

 

मंत्री गणेश जोशी ने अल्मोड़ा के बाड़ीसीना क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा सामूहिक घेरबाड़ के लिए लगाए जा रहे तारों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि घेरबाड़ कार्य में केवल उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का ही उपयोग किया जाए। उन्होंने वर्तमान में लगाई गई पतली तारों को हटाकर उनकी जगह मोटी एवं गुणवत्तापूर्ण तार लगाने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके और जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा प्रभावी ढंग से सुनिश्चित हो सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments