Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखण्डमसूरी-देहरादून मार्ग पर कार्य में तेजी लाने के निर्देश, जल्द पूर्ण करने...

मसूरी-देहरादून मार्ग पर कार्य में तेजी लाने के निर्देश, जल्द पूर्ण करने की दी हिदायत

मसूरी-देहरादून मार्ग पर कार्य में तेजी लाने के निर्देश, जल्द पूर्ण करने की दी हिदायत

देहरादून, 02 जून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने तीन दिवसीय उत्तरकाशी एवं टिहरी भ्रमण से लौटते समय मसूरी-देहरादून मार्ग स्थित ग्लोगीधार में चल रहे ट्रीटमेंट कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से कार्य की वर्तमान प्रगति की जानकारी ली और मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य की गति और गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और यह कार्य मानसून से पहले पूर्ण किया जाए, ताकि इस व्यस्त मार्ग पर यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments