Friday, October 30, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बिहार चुनाव में...

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बिहार चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर मिष्ठान खिलाते हुए बधाई देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

 

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बिहार चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर मिष्ठान खिलाते हुए बधाई देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

 

देहरादून, 14 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बिहार चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए इस विजय को लोकतंत्र की जीत बताया। मंत्री गणेश जोशी ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली ऐतिहासिक और प्रचंड विजय पर हर्ष व्यक्त करते हुए बिहार की जनता के प्रति गहरा आभार प्रकट किया।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह जनादेश स्पष्ट करता है कि बिहारवासियों ने जंगलराज की जगह परफॉर्मेंस और गुड गवर्नेंस को चुना है। यह जीत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की ‘विकास की गारंटी’ और ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति पर बिहार की जनता, विशेषकर माताओं एवं बहनों के अटूट विश्वास का परिणाम है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments