Thursday, October 29, 2026
Homeउत्तराखण्ड बलूनी का मकसद :गढ़वाल के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की...

 बलूनी का मकसद :गढ़वाल के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की आधुनिक सुविधाएँ एवं बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध हो सके

बलूनी का मकसद :गढ़वाल के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की आधुनिक सुविधाएँ एवं बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध हो सके

 

 

 

मुझे विश्वास है कि यह पहल हमारे युवाओं की खेल प्रतिभा को नई दिशा देगी, उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित करेगी तथा गढ़वाल को देश के प्रमुख खेल केंद्रों में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी :अनिल बलूनी

 

 

 

 

 

 

गढ़वाल लोकसभा में खेलों के प्रोत्साहन एवं ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना को मिली गति

 

आज केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री माननीय श्री मंसुख मंडाविया जी से भेंट कर गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में खेलों के व्यापक प्रोत्साहन एवं खेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा की गई।

 

मैंने पूर्व में भी गढ़वाल लोकसभा के हाई-एल्टीट्यूड क्षेत्रों में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना का विशेष आग्रह किया था। उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए, आज पुनः माननीय मंत्री जी से अनुरोध किया कि इस महत्वपूर्ण सेंटर की स्थापना शीघ्र सुनिश्चित की जाए, ताकि गढ़वाल के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की आधुनिक सुविधाएँ एवं बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध हो सके।

 

माननीय मंत्री जी ने आश्वस्त किया कि खेल मंत्रालय जल्द ही विशेषज्ञों की एक टीम को पौड़ी और चमोली जिलों में स्थलीय निरीक्षण के लिए भेजेगा। टीम की अनुशंसाओं के आधार पर भारत सरकार सकारात्मक और त्वरित कार्रवाई करेगी।

 

मुझे विश्वास है कि यह पहल हमारे युवाओं की खेल प्रतिभा को नई दिशा देगी, उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित करेगी तथा गढ़वाल को देश के प्रमुख खेल केंद्रों में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments