Tuesday, June 2, 2026
Homeउत्तराखण्डगढ़वाल की सड़क समस्याओं के समाधान की दिशा में बड़ा कदम, केंद्रीय...

गढ़वाल की सड़क समस्याओं के समाधान की दिशा में बड़ा कदम, केंद्रीय मंत्री ने दिए त्वरित कार्रवाई के आदेश

गढ़वाल की सड़क समस्याओं के समाधान की दिशा में बड़ा कदम, केंद्रीय मंत्री ने दिए त्वरित कार्रवाई के आदेश

आज हरिद्वार में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा जी से गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न सड़क मार्गों को लेकर विस्तृत चर्चा की। विशेष रूप से लंबे समय से लंबित कोटद्वार–नजीबाबाद मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी लाने हेतु आग्रह किया। मंत्री जी ने उपस्थित अधिकारियों को इस मार्ग के निर्माण कार्य को शीघ्र गति देने के निर्देश दिए।

 

साथ ही मेरे आग्रह पर मंत्री जी ने नजीबाबाद–हरिद्वार मार्ग एवं गुमखाल–सतपुली सड़क मार्ग के शीघ्र निर्माण हेतु भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

आगामी मॉनसून के दृष्टिगत मैंने विशेष रूप से मंत्री जी से आग्रह किया कि जो सड़क मार्ग लैंडस्लाइड जोन में आते हैं, उनकी तत्काल जांच कर जहां भी मरम्मत एवं सुरक्षा कार्यों की आवश्यकता हो, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। मंत्री जी ने सभी अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में समय रहते आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

गढ़वाल की जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित निर्णय लेने एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता देने हेतु माननीय मंत्री जी का हृदय से आभार।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments