Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा – शहीद लाला जगत नारायण के...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा – शहीद लाला जगत नारायण के बलिदान से हमें मिलता है राष्ट्रहित की राह पर चलने का प्रेरणा संदेश

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा – शहीद लाला जगत नारायण के बलिदान से हमें मिलता है राष्ट्रहित की राह पर चलने का प्रेरणा संदेश

 

 

 

देहरादून, 08 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी में अमर शहीद लाला जगत नारायण की 44वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में प्रतिभाग किया। यह शिविर नवोदय टाइम्स/पंजाब केसरी जालंधर ग्रुप, मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन तथा महंत इंद्रेश अस्पताल, देहरादून के सहयोग से आयोजित किया गया।

 

शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और आईटीबीपी के हिमवीरों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जिससे अनेक लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने अमर शहीद लाला जगत नारायण को नमन करते हुए कहा कि उनकी देशभक्ति और बलिदान हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments