Wednesday, October 28, 2026
HomeUncategorizedदुर्घटनाः घंटो ट्राले के नीचे दबा रहा चालक,मौत

दुर्घटनाः घंटो ट्राले के नीचे दबा रहा चालक,मौत

देहरादून: ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर पाली पुलिया के निकट हुई दुर्घटना में ट्राले के नीचे दबे चालक की मौत हो गई। चालक करीब छह घंटे तक ट्राले के नीचे दबा रहा।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने उसे मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन बेस अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
 देर शाम गौचर से ऋषिकेश जा रहा ट्राला देवप्रयाग से सात किमी आगे पाली पुलिया के पास अनियंत्रित होकर अलकनंदा की ओर खाई में पलट गया। जिसमें चालक दीपचंद निवासी आंबेडकर नगर यूपी ट्राले के नीचे दब गया।

सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष अनिरुद्ध मैठाणी पुलिस व एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चालक को निकालने के लिए रेलवे की निर्माण कंपनी से हाइड्रा मशीन व क्रेन मंगवाई गई। कई घंटे इंतजार के बाद तो मशीन और क्रेन पहुंची, लेकिन इनसे भी दीपचंद को नहीं निकाला जा सका।

इसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ टीम व स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मिटृी खोदकर चालक का आधा शरीर ही बाहर निकाला जा सका। बाद में कटर से ट्राले के हिस्से को काटकर चालक को किसी तरह बाहर निकाला गया।

थानाध्यक्ष अनिरूद्ध मैठाणी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल चालक को बेस अस्पताल श्रीनगर मे भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं बेस अस्पताल के एमएस डॉ. अजेय विक्रम सिंह ने बताया जब दीपचंद को अस्पताल लाया गया था तो उसकी मौत हो चुकी थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments