Saturday, October 24, 2026
Homeउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनसुनवाई में समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनसुनवाई में समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनसुनवाई में समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए

देहरादून, 08 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान दूर दराज ग्रामीणों एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में फरियादियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, पेंशन, आवास एवं अन्य सामाजिक कल्याण योजनाओं से संबंधित अपनी समस्याएं और शिकायतें मंत्री जोशी के समक्ष रखीं।

 

जनसुनवाई के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुना तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने शेष लंबित समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments