Saturday, October 31, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान का सख्त निर्देश—मुआवजा वितरण और दस्तावेजों का परीक्षण...

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान का सख्त निर्देश—मुआवजा वितरण और दस्तावेजों का परीक्षण समयसीमा में करें पूरा

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान का सख्त निर्देश—मुआवजा वितरण और दस्तावेजों का परीक्षण समयसीमा में करें पूरा

 

 

 

मुजफ्फरनगर, 14 जुलाई। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद स्थित तीर्थनगरी शुक्रताल के श्री शुकदेव आश्रम पहुंचकर पद्मश्री एवं पद्मभूषण से अलंकृत ब्रह्मलीन पूज्य संत विभूति वीतराग स्वामी कल्याण देव जी महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्वामी कल्याण देव महाराज का सनातन संस्कृति के संरक्षण, शिक्षा के प्रचार-प्रसार तथा पावन शुकतीर्थ, कुरुक्षेत्र और हस्तिनापुर सहित अनेक प्रमुख तीर्थस्थलों के पुनरुत्थान में अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि उनका त्याग, तप, सेवा और राष्ट्रधर्म के प्रति समर्पित जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। ऐसे संतों का जीवन भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की अमूल्य धरोहर है।

 

श्रद्धांजलि अर्पित करने के से पहले कृषि मंत्री गणेश जोशी ने श्री शुकदेव आश्रम परिसर में स्थित 5100 वर्ष से अधिक प्राचीन अक्षय वट की परिक्रमा की तथा श्री शुकदेव मंदिर में विधिवत भगवान का पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

 

इस अवसर पर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज, राज्यसभा सांसद ओम दत्त आचार्य, किसान नेता राकेश टिकैत, डॉ. वीरपाल निर्वाल, वंदना वर्मा, रमेश मलिक, पूर्व सैनिक दिनेश प्रधान, सुप्रिया पाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments