Saturday, October 31, 2026
Homeउत्तराखण्डनिर्माणाधीन मोटर मार्गों की धीमी रफ्तार पर सख्त निर्देश जारी करते गणेश...

निर्माणाधीन मोटर मार्गों की धीमी रफ्तार पर सख्त निर्देश जारी करते गणेश जोशी

निर्माणाधीन मोटर मार्गों की धीमी रफ्तार पर सख्त निर्देश जारी करते गणेश जोशी

देहरादून, 26 दिसंबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत निर्माणाधीन मोटर मार्गों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने माल देवता–शेरकी सिल्ला मोटर मार्ग के कार्य में हो रही धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

 

कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ-साथ समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए कार्य में तेजी लाई जाए। साथ ही गुणवत्ता मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता न करने की हिदायत दी।

 

इस अवसर पर पीएमजीएसवाई मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments