Friday, October 30, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश के हर जिले में एएनएम की प्रभावी तैनाती से स्वास्थ्य सेवाओं...

प्रदेश के हर जिले में एएनएम की प्रभावी तैनाती से स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का दावा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि इससे चिकित्सा इकाइयों को कार्यशील बनाने में मदद मिलेगी

प्रदेश के हर जिले में एएनएम की प्रभावी तैनाती से स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का दावा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि इससे चिकित्सा इकाइयों को कार्यशील बनाने में मदद मिलेगी

 

 

 

 

 

 

देहरादून, 14 नवम्बर 2025

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के रिक्त 180 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग द्वारा चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजे गये अधियाचन के क्रम में बोर्ड ने उक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

 

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेशभर की चिकित्सा इकाईयों में एएनएम के रिक्त पदों को भरने के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये थे। जिसके तहत विभाग द्वारा राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को एएनएम के रिक्त 180 पदों का अधियाचन भेजा गया था। जिसमें अल्मोड़ा जनपद के 26, बागेश्वर, रूद्रप्रयाग व हरिद्वार 14-14, चमोली व नैनीताल 20-20, चम्पावत 03, देहरादून 06, पौड़ी, पिथौरागढ़ व टिहरी 15-15, ऊधमसिंह नगर 10 तथा उत्तराकशी के 08 पद शामिल है। डा. रावत ने बताया कि विज्ञापित 180 पदों में अनारक्षित वर्ग के 125, अनुसूचित जाति 31, अनुसूचित जनजाति 02, अन्य पिछड़ा वर्ग 10, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 12 पदों पर भर्ती की जायेगी। जिसके लिये चयन बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। जिसके तहत अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 20 नवम्बर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उक्त भर्ती के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2025 निर्धारित की गई है।

 

बयान-

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एएनएम के 180 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य की विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में एएनएम की नई तैनाती से प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को नई ऊर्जा मिलेगी। इससे आमजन को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी, साथ ही गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और मातृ-शिशु स्वास्थ्य देखभाल में उल्लेखनीय सुधार होगा। – डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री, उत्तराखंड।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments