Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डऋषिकेश में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, गली नंबर 9 निर्मल बाग ब्लॉक–बी...

ऋषिकेश में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, गली नंबर 9 निर्मल बाग ब्लॉक–बी में अवैध बहुमंजिला भवन को किया सील

 

ऋषिकेश में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, गली नंबर 9 निर्मल बाग ब्लॉक–बी में अवैध बहुमंजिला भवन को किया सील

 

 

 

मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर सख़्त कार्रवाई की है। भुवन रावत द्वारा गली नंबर 9, निर्मल बाग, ब्लॉक–बी, ऋषिकेश में किए जा रहे अवैध बहुमंजिला निर्माण को सोमवार को एमडीडीए टीम ने सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता शशांक सक्सेना, अवर अभियंता मनीष डिमरी, अमित भारद्वाज, सुपरवाइज़र बीरेंद्र खंडूरी, सतीश कुमार सहित पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

 

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा प्राधिकरण की प्राथमिकता है कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिना अनुमति के हो रहे निर्माणों को रोका जाए। नियमों के विरुद्ध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन को भी सलाह है कि किसी भी निर्माण से पहले एमडीडीए से स्वीकृति अवश्य लें। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अवैध निर्माणों पर भविष्य में भी इसी प्रकार की सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments