Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखण्डमानवता की मिसाल बने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल – अधोईवाला में स्वास्थ्य...

मानवता की मिसाल बने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल – अधोईवाला में स्वास्थ्य सेवा का अद्वितीय उदाहरण

 

मानवता की मिसाल बने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल – अधोईवाला में स्वास्थ्य सेवा का अद्वितीय उदाहरण

 

 

मानवीय सेवा और स्वास्थ्य संरक्षण के अद्भुत संगम का उदाहरण देते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने अधोईवाला क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। हाल ही में बादल फटने और मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र जलभराव और गाद से प्रभावित हुआ था, जिससे संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया था। ऐसे कठिन समय में रायपुर विधायक श्री उमेश शर्मा ‘काऊ’ के सहयोग से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की मेडिकल टीम गुरुवार को राहत के रूप में पहुँची और स्थानीय जनता को स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराईं। शिविर में टीकाकरण, चिकित्सकीय परामर्श, ब्लड शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग जैसी सेवाएँ दी गईं। साथ ही, रोगियों को आवश्यकतानुसार एंटीबायोटिक्स, एनाल्जेसिक और अन्य जीवन रक्षक दवाएँ निःशुल्क वितरित की गईं।

इस शिविर का शुभारंभ रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन, परमपूज्य श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने क्षेत्रवासियों की पीड़ा को समझते हुए तत्काल मेडिकल राहत टीम भेजकर मानवीय सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम केवल सहायता नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में आशा और संबल देने वाला है। क्षेत्रीय विधायक ने इस अमूल्य सहयोग के लिए परम पूज्य श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता और हृदय से आभार प्रकट किया।

मानवता ही सबसे बड़ा धर्म हैः इस सिद्धांत को आत्मसात करते हुए अस्पताल के डॉक्टरों ने पीड़ितों का उपचार किया। मेडिसिन विभाग से डाॅ. अजय आर्य ने विभिन्न रोगियों का परीक्षण कर रोग-निवारण के सुझाव दिए। हड्डी रोग विभाग से डाॅ. योगेश आहूजा ने बारिश और फिसलन के कारण लगी चोटों का उपचार किया। सर्जरी विभाग से डाॅ. दीपांकर नयाल ने मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुँचे और सेवाओं का लाभ उठाया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संस्थाओं ने भी इस पहल की सराहना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments