Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखण्डकृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान...

कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान और उपला टकनौर के युवा प्रतिनिधिमंडल, हर्षिल घाटी के सेब की फसल की सरकारी खरीद को लेकर रखी मांग

 

कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान और उपला टकनौर के युवा प्रतिनिधिमंडल, हर्षिल घाटी के सेब की फसल की सरकारी खरीद को लेकर रखी मांग

 

 

 

 

देहरादून, 11 सितम्बर। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर उत्तरकाशी के नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने भेंट की। इस दौरान मंत्री जोशी ने रमेश चौहान को जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

 

भेंट के दौरान रमेश चौहान ने कृषि मंत्री से आग्रह किया कि हर्षिल घाटी के सेब की फसल को शीघ्र ही सरकार द्वारा खरीद सुनिश्चित की जाए, ताकि सेब उत्पादकों को राहत मिल सके।

 

इसके अलावा उत्तरकाशी जनपद के उपला टकनौर क्षेत्र के युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर क्षेत्र के सेब काश्तकारों की वर्तमान समस्याओं से अवगत कराया और 2013 के तर्ज पर सेब की फसल की खरीद का अनुरोध किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

 

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा, अमित शाह, बचेंद्र रौतेला, मनवीर रौतेला, रोशन रौतेला, प्रदीप पंवार और उदय राणा सहित कई लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments