Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखण्डजिला प्रशासन की पहल से देहरादून को मिला यातायात सुरक्षा का नया...

जिला प्रशासन की पहल से देहरादून को मिला यातायात सुरक्षा का नया आयाम; 11 अति व्यस्त जंक्शन अब ट्रैफिक लाइट और स्मार्ट कंट्रोलरूम से जुड़े

जिला प्रशासन की पहल से देहरादून को मिला यातायात सुरक्षा का नया आयाम; 11 अति व्यस्त जंक्शन अब ट्रैफिक लाइट और स्मार्ट कंट्रोलरूम से जुड़े

देहरादून दिनांक 28 अगस्त 2025 जिलाधिकारी सविन बसंल के प्रयासों से देहरादून में आज कई योजनाएं धरातल पर उतर रही है और समस्याओं का तत्परता और समय से समाधान होने से आम जनता को राहत मिल रही है। राजधानी देहरादून में सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित यातायात के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्व है। डीएम के निर्देश पर देहरादून के 11 प्रमुख जंक्शनों पर ट्रैफिक लाइट लगाने पूर्ण हो गया है, जिसके अन्तर्गत महाराणा प्रताप चौक, नालपानी चौक, मोथोरावाला चौक, आईटी पार्क, टांस्पोर्टनगर, प्रेमनगर चौक, सुधोवाला चौक, रांगड़वाला, सेलाकुई बाजार तिराहा में लाईट लगाने का कार्य पूर्ण हो गया है तथा धूलकोट तिराहा व डाकपत्थर तिराहा में जल्द कार्य गतिमान है। जिलाधिकारी के प्रयासों से शहर में 05 वर्षों में प्रथम बार प्रमुख चौराहों पर लगे पुलिस के सीसीटीवी कैमरे भी इंटीग्रेट करवाए जा चुके है। जिससे सड़को पर सुरक्षित यातायात की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

जिला प्रशासन द्वारा राजधानी देहरादून को सुंदर और पौराणिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों से संवारने के लिए अभिनव कार्य किए जा रहे है। इसमें देहरादून स्थित साई मंदिर जंक्शन, कुठालगेट और दिलाराम चौक का पहाड़ी शैली में सौन्दर्यीकरण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। इन स्थलों पर राज्य की सांस्कृतिक विशेषताओं को दर्शाती हुई कलाओं के माध्यम से आने वाले पर्यटक राज्य की संस्कृति परम्परा से रूबरू हो सकेंगे।

मा0 सीएम की परिकल्पना से जिला प्रशासन शहर में यातायात प्रबंधन के साथ; कुठालगट एवं साई मंदिर पर नई स्लिप रोड कार्य रांउड अबाउट के साथ ही चौक चौराहें को पारंपरिक शैली में निर्मित, विकसित, विस्तारित कर किए जा रहे हैं, जिनका कार्य अंतिम चरण में है।

शहर में नव निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्याे के साथ ही लोक परंपरा, सांस्कृतिक धरोहर, और धार्मिक स्थलों की कलाकृतियों के साथ राज्य आंदोलनकारियों की स्मृतियों को भी चौराहों और मुख्य मार्गों पर प्रदर्शित कराया जा रहा है, ताकि देहरादून आने वाले पर्यटकों को यहां की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का अवसर मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments