Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखण्ड79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय आवास में ध्वजारोहण करते कृषि...

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय आवास में ध्वजारोहण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय आवास में ध्वजारोहण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 15 अगस्त। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने शासकीय आवास पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को संबोधित करते हुए मंत्री जोशी ने कहा कि आज का दिन हमें देश की आज़ादी के लिए दिए गए बलिदानों को याद करने और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास के संकल्प को मजबूत करने का अवसर देता है। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं और देशहित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, प्रदीप रावत, आर.एस परिहार, दिनेश प्रधान, भावना चौधरी, भूपेंद्र कठैत, मोहन बहुगुणा, भावना सभरवाल, मनोज क्षेत्री, दीपक अरोड़ा, रमेश प्रधान, दीपक कुमार, राजेश शर्मा, ओमप्रकाश बवाड़ी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments