Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डअसहाय; बुजुर्गों का परिवहन सहारा बना ‘‘सारथी’’ 02 बुजुर्गों को पंहुचाया वरिष्ठ...

असहाय; बुजुर्गों का परिवहन सहारा बना ‘‘सारथी’’ 02 बुजुर्गों को पंहुचाया वरिष्ठ नागरिक पुलिस सेल : डीएम

असहाय; बुजुर्गों का परिवहन सहारा बना ‘‘सारथी’’ 02 बुजुर्गों को पंहुचाया वरिष्ठ नागरिक पुलिस सेल : डीएम

देहरादून दिनांक 28 जुलाई 2025 (सूवि), जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता दर्शन में आज 85 शिकायत प्राप्त हुई,जिनमें अधिकतर शिकायत आपसी विवाद, भूमि, कब्जा अतिक्रमण सहित पुलिस, एमडीडीए, नगर निगम, सिंचाई, जल संस्थान आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई।

तहसील त्यूनी निवासी बंसत शर्मा ने अपनी शिकायत में बातया कि नवोदय विद्यालय एन्टरेंस एक्साम हेतु हेतु सेंटर चकराता में है जबकि बच्चों को त्यूनी से चकराता आना पड़ता है पिछली बार जिला प्रशासन ने वाहन की व्यवस्था कराई थी तथा 27 बच्चों का चयन हुआ था। उन्होंने डीएम से बच्चों के परिवहन की व्यवस्था करने के साथ ही सेन्टर त्यूनी में बनाये जाने का अनुरोध किया जिस पर डीएम ने बच्चों के परिवहन के लिए पिछली बार की तरह जिला योजना से मौके पर ही फंड की स्वीकृति दी तथा त्यूनी एन्टरेंस एक्साम सेन्टर के लिए डिप्टी कमिश्नर नवोदय विद्यालय लखनऊ के लिए उनकी ओर से पत्र तैयार करने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिए।

जनता दर्शन में परिजनों द्वारा प्रताड़ित शोभा देवी ने जिलाधिकारी को अपनी व्यवस्था सुनाई कि पुत्र वधुओं द्वारा उनके साथ अमर्यादित व्यवहार किया जा रहा है तथा थाने में जाकर झूठी शिकायत की जा रही है पुलिस थाने बुला रही है उन्होंने गुहार लगाई की उन्हें परेशान न किया जाए जिस पर डीएम ने सीओ सदर को निर्देश दिए कि दोनों पक्षों को बुलाकर कांउसिलिंग की जा जाए। समाल्टा निवासी देवी लाल ने उनके द्वारा सोलर प्लांट द्वारा उत्पादित विद्युत विद्युत वितरण खण्ड को दिया जा रहा है किन्तु विद्युत वितरण खण्ड द्वारा उनका मई माह से भुगतान नही किया जा रहा है, जिस पर देवी लाल को विधिक सलाह तथा निशुल्क वकील हेतु सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्र प्रेषित किया गया।

बुजुर्ग फरियादी ने डीएम से फरियाद लगाई की उनके बहनोई से मानसिक रूप से बीमार भाई को मानसिक बीमारी की हालत में ही डरा धमकाकर उनसे कथित वसीयत कराकर उनकी मृत्यु के बाद बेनिफिसरी बनवाई गइ। जिला पर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक देहरादून को सेशन कोर्ट के निर्देश के क्रम में पूर्व जाचं के निर्देश दिए।

किशननगर निवासी प्रदीप अपनी शिकायत में बताया कि उनके पिताजी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, रास्ते पर पाईप लगा होने से एम्बुलेंस भीतर नही घुस पाती है पिता की अत्यधिक तबीयत खराब होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिस पर डीएम ने उप नगर आयुक्त पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर को संयुक्त रूप से कार्यवाही के निर्देश दिए।

अपनी भूमि पर कब्जा दिलाने की शिकायत लेकर दूसरी बार पंहुचा फरियादी जिस पर जिलाधिकारी ने फरियादी के प्रकरण को सुना तथा तहसीलदार विकासनगर को निर्देशित किया कि अगली जनदर्शन से पहले इनकी समस्या का निराकरण कर आख्या प्रस्तुत करें।

वहीं कोरोनेशन के कैंटीन संचाल डीएम द्वार पंहुचे उन्होंने डीएम से अनुरोध किया कि अस्पताल परिसर में हिलंास कैन्टीन खुलने से उनकी विक्री कम हो गई है। तथा हिलंास कैंटीन का सभी खानपान सामग्री का विक्रय करती है। उन्होंने डीएम से अनुरोध किया कि उनका किराया में छूट प्रदान की जाए जिस पर डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को वार्ता करने के निर्देश दिए।

मयूर विहार निवासियों द्वारा अपनी शिकायत में बताया कि रेसिजोन बिल्डवैल प्रा0 लि0 एवं मैसर्स ब्रिजभ्य इस्टेट के बिल्डर निदेशक द्वारा एमडीडीए के आदेश के उपरान्त भी सोसायटी में एग्रीमेंट के अनुरूप सुधार कार्य नही किए गए हैं, उन्होंने बिल्डर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की जिस पर डीएम ने रेरा के चेयरमैन को अपने स्तर से स्वतंत्र जांच का अनुरोध किया गया है।

सालावाला निवासी बुजुर्ग ने अपनी शिकायत में बताया कि पड़ोसी द्वारा सर्विस पाईप लाईन में छेड़छाड़ कर अवैधानिक जल का दोहन किया जा रहा है, जिससे अन्य लोगों की पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से इसका समाधान करने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता दक्षिण खण्ड को कार्यवाही कर अगले जनता दर्शन से पहले आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

फरियादी राकेश अरोड़ा द्वारा अपनी शिकायत में बताया पडो़सी द्वारा बिना एमडीडीए की अनुमति के दीवार लगाई गई तथा जनरेटर लगाकर ध्वनि प्रदूषण से परेशान किया जा रहा है। पिछले जनता दर्शन में कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे किन्तु एमडीडीए द्वारा कार्यवाही नही की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने वीसी एमडीडीए को लिखा कि एमडीडीए द्वारा लिखित रूप में 1 सप्ताह के भीतर कार्यवाही की बात कही गई थी किन्तु एक सप्ताह से अधिक समय व्यतीत होने के बाद भी कार्यवाही नही की गई, जिएस पर एमडीडीए से आख्या मांगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयभारत सिंह व के.के मिश्रा, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, एसएसएओ स्मृता परमार, उप नगर आयुक्त संतोष कुमार, उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह, कुमकुम जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण, क्षेत्रा पुलिस अधिकारी सदर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, अधीशासी अभियंता विद्युत, सिंचाई पेयजल, आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपिस्थत रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments