Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डविद्युत, जल एवं सीवर संयोजन की जांच हेतु नगर पंचायत, जल संस्थान,...

विद्युत, जल एवं सीवर संयोजन की जांच हेतु नगर पंचायत, जल संस्थान, विद्युत विभाग और पीआईयू की संयुक्त समिति गठित करने के निर्देश

विद्युत, जल एवं सीवर संयोजन की जांच हेतु नगर पंचायत, जल संस्थान, विद्युत विभाग और पीआईयू की संयुक्त समिति गठित करने के निर्देश

 

 

 

 

 

 

 

बद्रीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के तहत निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में गुरुवार को जिलाधिकारी वीसी कक्ष में की गई।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने मास्टर प्लान के तहत किये जा रहें कार्यों की समीक्षा की इस क्रम में हॉस्पिटल बिल्डिंग निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा की गयी। इस पर कार्यदायी संस्था पीआईयू की ओर से सनी पालीवाल ने अवगत कराया कि बारिश के कारण निर्माण कार्य की गति थोड़ी धीमी हुयी है, उन्होंने बताया कि यह कार्य 31 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा।इसके अलावा बद्रीश लेक के पास जलभराव की समस्या भी प्रशासन के संज्ञान में आई थी। जिस पर कार्यदायी संस्था ने बताया कि झील के पास एक डक्ट(पानी निकासी पाईप) बनाने की अनुमति शासन से मिल चुकी है और यह कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

 

कार्यदायी संस्था की ओर से सनी पालीवाल ने रिवर फ्रंट क्षेत्र में चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ होने के कारण वहां कार्य प्रभावित हुआ है। जैसे ही जलस्तर सामान्य होगा, कार्यों को तेजी से पूर्ण कर लिया जायेगा।कार्यदायी संस्था ने बताया कि अराइवल प्लाज़ा क्षेत्र में लगाई जा रही बीकन लाइट के टावरों का 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

 

जिलाधिकारी ने बद्रीनाथ धाम में बनाये जा रहें तीर्थ पुरोहित आवास निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र पूरा कर प्रशासन को हैंडओवर करने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने नगर पंचायत बद्रीनाथ, जल संस्थान, विद्युत विभाग और पीआईयू की एक संयुक्त कमेटी बनाकर धाम में विद्युत, जल संयोजन और सीवर संयोजन की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

 

इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी अरविन्द गौड़, अधिशासी अभियंता सनी पालीवाल,आईएनआई कंसलटेंट केशव नौटियाल, वीसी के माध्यम से एसडीएम जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments