Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखण्ड10 उतराधिकारियों के पेंशन एरियर का भुगतान आज ही; सीटीओ को निर्देश...

10 उतराधिकारियों के पेंशन एरियर का भुगतान आज ही; सीटीओ को निर्देश : डीएम

10 उतराधिकारियों के पेंशन एरियर का भुगतान आज ही; सीटीओ को निर्देश : डीएम

देहरादून 17 जुलाई, 2025(सू.वि.), जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उतराधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उनकी समस्याओं को सुनते हुए उनकी विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में विचार-विमर्श करते हुए मौके पर ही कई महत्वपूर्ण मांगों को पूर्ण किया तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम बैठक में विलम्ब से प्रतिभाग करने पर उतराधिकारियों से क्षमा याचना की दरसल डीएम अपने कार्यालय कक्ष में बुजुर्ग याचियों से मुलाकात एवं उनकी समस्या सुनने लगे, जिसमें उन्हें बैठक के लिए 15 मिनट विलम्ब हो गया।

जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उतराधिकारियों की निःशुल्क बस सेवा मांग पर स्मार्ट सिटी लि0 की बसों यात्रा फ्री करने के मौक पर ही आदेश दिए तथा रोडवेज पर फ्री यात्रा के लिए जीएम से पत्राचार करने का आश्वासन दिया। स्वतंत्रता सैनानियों के उतराधिकारियों द्वारा चौराहों, स्कूलों, सड़क, गेट आदि महत्वपूर्ण स्थलों का नाम स्वतंत्रता सग्राम सैनारियों के नाम किए जाने की मांग पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के सचिव स्वास्थ्य, लोनिवि, शहरी विकास, शिक्षा से पत्राचार करने की बात कही। बांगखाला में गेट निर्माण जिलाधिकारी ने एमडीडीए निर्माण करने के निर्देश दिए। वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों उतराधिकारियों के द्वारा स्वतंत्रता सग्राम सेनानियों के पुरानी जेल परिसर के स्मारक के जीर्णोद्धार का अनुरोध डीएम से किया जिस पर डीएम ने मौके पर ही स्वीकृति देते हुए स्टीमेट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए स्मारकों का जीर्णाेद्धार सौन्दर्यीकरण के लिए जिला प्रशासन से मौके पर फंड की स्वीकृति दी। 1930 में नमक आन्दोलन का गवाह ऐतिहारिसक स्थल खाराखेत के सौन्दर्यीकरण के अनुराध पर डीएम ने बताया कि डीपीआर बन गई है, जल्द ही कार्य प्राम्भ्भ हो जाएगा।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उतराधिकारियों द्वारा डीएम को बताया वर्ष 2021 में पेंशन बढ गई किन्तु 10 उतराधिकारियों को पेंशन का एरियर नही मिला जिस पर डीएम ने मुख्य कोषाधिकारी को से तत्काल सभी को पेंशन एरियर का भुगतान करने के निर्देश दिए, जिस पर मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि आज ही पेंशन एरियर का भुगतान सम्बन्धितों को किया जाएगा। रोडवेज बसों कंडक्ट द्वारा अभद्रता की शिकायत पर डीएम ने जीएम परिवहन एवं आरटीओ को कंडक्टर प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए।

वहीं चिकित्सालय में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों बुजुर्ग नागरिकों के लिए अलग से पंजीकरण खोलने के निर्देश दिए तथा आउटसोर्स माध्यम से अतिरिक्त कार्मिक रखने तथा चिकित्सालयों में सीएमएस, एमओआईसी, पैरामिडिक स्टॉफ डाक्टर नर्स को सम्मान पूर्वक व्यवहार हेतु निर्देशित करने तथा के निर्देश दिए।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों द्वारा सरकार द्वारा जारी शासनादेश जिसमें नगर निगम अन्तर्गत स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को 100 वर्ग मीटर भूमि आंवटन के सम्बन्ध में है पर कार्यवाही करने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने मेयर नगर निगम को अनुरोध पत्र भेजने का आश्वासन देते हुए मेयर नगर निगम देहरादून से दूरभाष पर वार्ता कर व्यक्तिगत अनुरोध किया गया।

सेनानियों के परिजनों आंवटित सदन निर्माण कार्य को शीघ्र कराने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने एमडीडीए को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को उक्त भूमि पर पेड़ कटान/ शिफ्टंग की कार्यवाही को आज ही रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएम ने पुरानी जजी कलेक्टेªट परिसर में निर्माणाधीन सेनानी भवन में उत्पन्न विवाद; बिगड़ते समन्वय को डीएम ने एन मौेक पर सुलझाते हुए विभागों को त्वरित कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में सचिव एमडीडीए मोहन सिंह, बर्निया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर नगर आयुक्त अवास रजा, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, अपर्णा सिंह, मुख्य कोषाधिकारी नीतू भण्डारी, स्वतंत्रता सेनानियों के उतराधिकारियों में अवधेष पंत, गोवर्धन प्रसाद शर्मा, महिपाल सिंह रावत, शंशांक गुप्ता,, विजय कुमार गर्ग, भूपेन्द्र सिहं कण्डारी, यशपाल सिंह रावत, विजय प्रकाश सुन्दरियाल, मुकेश नारायण शर्मा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments