Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखण्डसैनिक कल्याण विभाग की बैठक लेते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

सैनिक कल्याण विभाग की बैठक लेते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

सैनिक कल्याण विभाग की बैठक लेते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

देहरादून 19 जून। सैनिक कल्याण मंत्री मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण विभाग एवं सैन्धधाम निर्माण की कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें सैन्य धाम निर्माण और सैनिक विश्राम गृहों की स्थिति के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री जोशी ने सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) अमृत लाल एवं उपनिदेशक कर्नल (सेनि) योगेन्द्र कुमार को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए तथा सैन्यधाम में रखरखाव के बारे में भी विस्तृत चर्चा की। सैनिक कल्याण विभाग एवं उत्तराखण्ड पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सैन्ध धाम निर्माण की कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल निगम के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि इस माह के अंत तक सैन्यधाम का निर्माण पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

बैठक में सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) अमृत लाल, उपनिदेशक कर्नल (सेनि) योगेन्द्र कुमार सहित पेयजल निगम के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments