Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखण्ड2021 की कट ऑफ डेट से पूर्व जो भी चिन्हिकरण हेतु चयनित...

2021 की कट ऑफ डेट से पूर्व जो भी चिन्हिकरण हेतु चयनित हो चुके थे उन सबका रिकार्ड तलब करते हुए एडीएम एफआर को आख्या प्रस्तुत करने के डीएम के निर्देश 

 

 

2021 की कट ऑफ डेट से पूर्व जो भी चिन्हिकरण हेतु चयनित हो चुके थे उन सबका रिकार्ड तलब करते हुए एडीएम एफआर को आख्या प्रस्तुत करने के डीएम के निर्देश

 

 

 

 

 

 

 

देहरादून दिनांक 30 अपै्रल 2025 (सू.वि.), जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों को स्वयं बैठक में आमंत्रित कर उनकी की समस्याएं एवं उनके सुझावों से हुए रूबरू। जिलाधिकारी ने आंदोलनकारियों का अभिवादन किया। उन्होंने आंदोलनकारियों की समस्याओं का हरसंभव निस्तारण किया जाएगा। कहा कि आपके संघर्षों से हम यहां बैठे हैं, हम आंदोलनकारियों के योगदान के ऋणी है। जिलाधिकारी ने इत्मिनान से उपस्थित सभी आंदोलनकारियों को ध्यान से सुना।

जिलाधिकारी ने कहा कि आन्दोलनकारी की समस्याओं को निस्तारण हेतु हरसंभव प्रयास किया जाएगा, जिन बन्दिुओं पर शासन स्तर से निर्णय होना है ऐसे प्रकरणों को शासन को संस्तुत किये जाएंगे। जिलाधिकारी ने शासन द्वारा निर्धारित तिथि तक के समस्त प्रकरण की पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश (प्रभारी अधिकारी) आंदोलनकारी को दिए। 2021 की कट ऑफ डेट से पूर्व जो भी चिन्हिकरण हेतु चयनित हो चुके थे उन सबका रिकार्ड तलब करते हुए एडीएम एफआर को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

डीएम द्वारा आंदोलनकारियों की बैठक बुलाने पर धन्यवाद करते हुए कहा कि डीएम से हम सभी को बहुत आशाएं है कि वे हमारे मांगों को पूरा करगें तथा शासन स्तर पर होने वाली निस्तारण के लिए पहल करेंगे। जिस पर डीएम हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। आंदोलनकारियों ने चिन्हीकरण, पेंशन, आदि अपनी समस्त समस्याओं के सम्बन्ध में डीएम से विस्तृत वार्ता की।

उप जिलाधिकारी हरिगिरि, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कपिल कुमार, मुख्य कोषाधिकारी सुश्री नीतू भंण्डारी, जगमोहन नेगी, सरोज पंवार, पुष्पलता सिलमाना, सरोज डिमरी, सुरेश कुमार, नवनीत गुंसाई, मनोज ध्यानी, सुरेन्द्र कुमार, उर्मिला शर्मा, ओमी उनियाल, निर्मला बिष्ट, देवेश्वरी रावत,जितेन्द्र अंथवाल, गीता नेगी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments