Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने ऋषिकेश में तीर्थ यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन, चिकित्सा, पेयजल, शौचालय,...

डीएम ने ऋषिकेश में तीर्थ यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन, चिकित्सा, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा आदि मूलभूत सुविधाओं को लेकर दिए कई अहम दिशा निर्देश

डीएम ने ऋषिकेश में तीर्थ यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन, चिकित्सा, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा आदि मूलभूत सुविधाओं को लेकर दिए कई अहम दिशा निर्देश

देहरादून दिनांक 28 अप्रैल 2025, (सू.वि) जिलाधिकारी सविन बंसल ने चारधाम यात्रा के शुभारम्भ के प्रथम दिन आज ट्राजिस्ट कैम्प ऋषिकेश का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान उन्होंने यात्रियों की सहायता हेतु लगाए गए सुविधा काउन्टर का भी अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यात्रियों सुगम यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी तथा अनुरोध किया उनके लिए शासन-प्रशासन द्वारा बनाई गई है व्यवस्था का पालन करते हुए सहयोग करें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यात्रियों को के लिए ट्रांजिट कैम्प एवं आईएसबीटी पर पर्याप्त मात्रा में पेयजल की व्यवस्था बनाने के लिए जगह-जगह शीतल पेय के कैम्पर रखने तथा जल वितरण हेतु मानवश्रम की व्यवस्था को निर्देशित किया किया जिसके लिए धनराशि जिले से दी जाएगी। ऋषिकेश में ट्रांजिस्ट कैम्प में चाय, पेयजल, भोजन आदि वितरण के लिए 24 कांउटर तथा आईएसबीटी पर 12 कांउटर लगाए जाएंगे। आज 05 बजे तक 1700 यात्रियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। यात्रियों की सुविधा के लिए 30 रजिस्ट्रेशन कांउटर लगाए गए है,जिनमें 24 घंटे कार्मिक तैनात रहेगे।

यात्रियों के धर्मशाला, होटल आदि व्यवस्था के लिए 35 मोबाईल टीम बनाई गई है, जो यात्रियों की धर्मशाला होटल में जाकर यात्रियों का रजिस्ट्रेशन करेंगी, साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देशित किया 10 मोबाईल टीम रात्रि में तैनात रहेंगी जो आने वाले यात्रियों के रजिस्ट्रेशन में मदद करेंगी। डीएम ने स्वास्थ्य काउन्टर पर चिकित्सक नर्सिंग स्टाफ तैनात रहेंगे, मेडिकल सेवा आउटसोर्सिंग पर लेने के निर्देश दिए भुगतान कर स्वास्थ्य विभाग को किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यात्रियों को दिया जाने वाला भोजन गुणवत्तायुक्त हो इस बात का रखें ख्याल, 4 घंटे से ज्यादा समय से पका हुआ भोजन यात्रियों को नही दिया जाएगा। उन्होंने निर्देशित किया कि धर्मशाला विवरण सूची प्रत्येक हैंगर/टैन्ट में हो साथ ही एलईडी पर भी प्रसारित कराने के निर्देश दिए। तैनात, यात्री मित्र केंद्र, पुलिस सहायता केंद्र का निरीक्षण यात्रियों को न हो परेशानी, प्रशासन पुलिस अमला ग्राउंड पर भोजन, पेयजल, सफाई, शौचालय आदि समुचित व्यवस्था गुणवत्ता युक्त रखने के निर्देश। साथ ही पार्किंग व्यवस्था एवं अन्य समुचित सुविधा सुगम बनाने के निर्देश दिए।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, नगर आयुक्त ऋषिकेश शैलेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक सदर जया बलूनी, उप उप जिलाधिकारी योगेश मेहर, स्वास्थ्य विभाग से डॉ0 शिखा जंगपांगी, संयुक्त निदेशक पर्यटन योगेन्द्र सिंह गंगवार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल, आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपिस्थत रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments