Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डटिहरी गढ़वाल का खोला, कीर्ति नगर, और नैनीताल का मलाधन, पटकोट में...

टिहरी गढ़वाल का खोला, कीर्ति नगर, और नैनीताल का मलाधन, पटकोट में बैंकिंग सेवा को सुदृढ़ करने की मांग बलूनी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से की

 

टिहरी गढ़वाल का खोला, कीर्ति नगर, और नैनीताल का मलाधन, पटकोट में बैंकिंग सेवा को सुदृढ़ करने की मांग बलूनी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से की

 

 

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के दूरस्थ इलाकों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार के संबंध में बात की
भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और उत्तराखंड के गढ़वाल सांसद ने बलूनी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को अवगत कराया कि
मेरा लोकसभा क्षेत्र गढ़वाल दुर्गम भौगोलिक स्थिति और विविध जनसांख्यिकी के लिए जाना जाता है। मेरे लोक सभा में चमोली, पौड़ी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग जिले के अलावा नैनीताल और टिहरी गढ़वाल का एक हिस्सा भी शामिल है। कई वर्षों तक यहाँ बुनियादी सुविधाएँ भी उपलब्ध नहीं थीं लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सत्ता सँभालने के बाद डबल इंजन की सरकार में यहाँ हर घर विकास पहुँच रहा है। पर, अब भी गढ़वाल के कुछ इलाकों में बैंकिंग सेवाओं के लिए स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती और उन्हें काफी दूर तक सफ़र तय करना होता है।
बलूनी ने कहा कि वित्त मंत्री जी, गढ़वाल लोकसभा की एक प्रमुख समस्या कई इलाकों में बैंकिंग सेवाओं का उपलब्ध न होना है। ऐसे कई जगहों को मैंने आम नागरिकों की जरूरतों के आधार पर चिन्हित किया है, जो इस पत्र में नीचे अंकित है।

अतः मेरा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप गढ़वाल लोकसभा के अधोलिखित इलाकों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर विचार करते हुए राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाओं को खोलने की अनुशंशा करें…

पौड़ी गढ़वाल के नीलकंठ ,
पौड़ी गढ़वाल के मोहन चट्टी,
पौड़ी गढ़वाल के धुमाकोट ,
पौड़ी गढ़वाल के रसिया महादेव

रुद्रप्रयाग का बसु केदार ,

टिहरी गढ़वाल का पोखरी नरेंद्र नगर

टिहरी गढ़वाल का खोला, कीर्ति नगर, नैनीताल का मलाधन, और पटकोट

चमोली का नागचूलखल, खेत, थराली, नीति वेली,

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments