Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री गणेश जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत विलासपुर काड़ली...

मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत विलासपुर काड़ली के विद्यालय भवन का जीर्णोद्धार कार्य होना है, जिसके लिए कार्यदायी संस्था द्वारा आगणन बना लिया गया है।

मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत विलासपुर काड़ली के विद्यालय भवन का जीर्णोद्धार कार्य होना है, जिसके लिए कार्यदायी संस्था द्वारा आगणन बना लिया गया है।

 

देहरादून 20 मार्च। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उनके कैम्प कार्यालय में देहरादून के विलासपुर काड़ली के पूर्व सैनिकों ने भेंट की। भेंटवार्ता के दौरान सड़क, पानी और विद्यालय निर्माण को लेकर सकारात्मक वार्ता हुई।

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत विलासपुर काड़ली के विद्यालय भवन का जीर्णाेद्वार कार्य होना है, जिसके लिए कार्यदायी संस्था द्वारा आगणन बना लिया गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना आवश्यक है और सरकार इस ओर गम्भीरता से ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के प्रबंधन समिति द्वारा शिक्षा विभाग को दस्तावेज दिये जाने के बाद भवन निर्माण की कार्यवाही को अतिशीघ्र स्वीकृत करवाया जाऐगा। इसी प्रकार, पेयजल की दिक्कत को लेकर मंत्री जोशी ने पूर्व सैनिकों को आश्वस्त किया कि रक्षा मंत्रालय से एनओसी मिल गयी है और अप्रैल माह में अग्रिम कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जाऐगी। सड़क निर्माण की बात बताते हुए काबीना मंत्री ने बताया कि लोनिवि के अधिकारियों को सड़क में डामरीकरण के लिए निर्देशित किया जा चुका है, जल्द ही कार्य प्रारम्भ कर दिया जाऐगा। उन्होंने पूर्व सैनिको के हित को ध्यान रखते हुए विलासपुर काड़ली में सामुदायिक भवन बनाने के लिए भी उन्हें आश्वस्त किया।

इस अवसर पर बैठक में कैप्टन चन्दन सिंह बिष्ट, कैप्टन जेसी पाण्डे, विक्रम सिंह, बीसी भट्ट, सूबेदार भूपेंद्र सिंह रावत, हवलदार महिपाल सिंह, हवलदार वीरेंद्र सिंह, सूबेदार कृष्ण चंद्र भट्ट, रमेश सिंह धामी, रूप सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह, सुनील कुमार, गंगा सिंह कुंवर, जसवंत सिंह अधिकारी, रमेश सिंह धामी, प्रताप सिंह, मोहन सिंह, कुंदन सिंह, राम चरण सिंह, दीवान सिंह, मेहरबान सिंह, गिरीश उनियाल सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments