Sunday, November 1, 2026
Homeउत्तराखण्डशहरी विकास मंत्री डॉक्टर प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश में डेंगू सफाई आदि...

शहरी विकास मंत्री डॉक्टर प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश में डेंगू सफाई आदि विकास कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की 

शहरी विकास मंत्री डॉक्टर प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश में डेंगू सफाई आदि विकास कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की

विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में डॉक्टर अग्रवाल ने कहा प्रदेश भर के नगरीय क्षेत्रों में डेंगू को लेकर विशेष अभियान चलाया जाए

 

विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में निकाय चुनाव को लेकर भी वार्ता की गई

 

डॉक्टर अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश भर में बाउंड्री वॉल से संबंधित योजना में ईद की दीवार के साथ रेलिंग की भी व्यवस्था की जाए

 

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश में डेंगू, सफाई आदि विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

 

विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश भर के नगरीय क्षेत्रों में डेंगू को लेकर विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि खास तौर पर शनिवार और रविवार सप्ताह में दो दिन इस पर फोकस रखा जाए।

 

डॉ अग्रवाल ने कहा प्रदेश भर के नगरीय क्षेत्रों में सफाई को लेकर उच्च अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करें। कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए की सफाई प्रदेशभर में नियमित हो।

 

डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रदेशभर में बाउंड्री वॉल से संबंधित योजना में ईंट की दीवार के साथ रेलिंग की भी व्यवस्था की जाए। जिससे बाउंड्री वॉल में लंबे समय तक मजबूती बनी रहे। इस दौरान आगामी निकाय चुनाव को लेकर भी वार्ता की गई।

 

इस अवसर पर सचिव शहरी विकास नितेश झा, निदेशक शहरी विकास नितिन भदोरिया उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments