Sunday, November 1, 2026
Homeउत्तराखण्डशिक्षिका कुसुमलता गड़िया को शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी...

शिक्षिका कुसुमलता गड़िया को शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी बधाई*

शिक्षिका कुसुमलता गड़िया को शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी बधाई*

कहा, नेशनल टीचर्स अवार्ड मिलना प्रदेश के लिये गौरव की बात

 

 

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वीणा (चमोली) की शिक्षिका कुसुमलता गड़िया को ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2024’ के लिये चयनित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षिका गड़िया के प्रयास प्रशांसनीय एवं अनुकरणीय है। उनके नवाचारी प्रयासों ने छात्रों में सृजनात्मक सोच विकसित की साथ ही शिक्षा व्यवस्था को एक नई दिशा भी मिली है।

 

केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर के प्रवास पर गये प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज दूरभाष पर बात कर शिक्षिका कुसुमलता गड़िया को ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2024’ के लिये चयनित होने पर ढ़ेर सारी बधाइयां व शुभकामनाएं दी। डॉ. रावत ने स्कूल को विशेष आकर्षण का केन्द्र बनाने, शिक्षा में तकनीकी नवाचार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सहित नवाचारी प्रोजेक्टस के माध्यम से छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने में योगदान के लिये शिक्षिका की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के उन्नयन के लिये कुसुमलता गड़िया के नवाचारी प्रयास प्रशंसनीय हैं साथ ही अन्य शिक्षकों के लिये प्रेरणादायी भी हैं। विभागीय मंत्री ने कहा कि कुसुमलता जैसे शिक्षक ही शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाते हैं। सीमान्त जनपद चमोली के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वीणा में उनके द्वारा किये गये नवाचारी प्रयासों को राष्ट्रीय फलक पर सराहा जा रहा है जो कि प्रदेश के लिये गौरव की बात है।

 

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वीणा की शिक्षिका कुसुमलता गड़िया को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने देश के 50 उत्कृष्ट शिक्षकों में चुना गया है। आगामी 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्वारा उन्होंने नेशनल टीचर्स अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षिका गड़िया को शिक्षा के क्षेत्र में किये गये कार्यों के लिये वर्ष 2023 में उत्तराखंड सरकार द्वारा शैलेश मटियानी पुरस्कार से पुरस्कृत किया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments