Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तराखण्डहर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत भाजपा नेता विवेक सक्सेना के आवास...

हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत भाजपा नेता विवेक सक्सेना के आवास पर तिरंगा फहराते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत भाजपा नेता विवेक सक्सेना के आवास पर तिरंगा फहराते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी प्रदेशवासियों से अनुरोध करते हुए अपने घरों, संस्थानों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान देने का आव्हान किया

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी

 

रुद्रपुर, 14 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज पंत नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत भाजपा नेता विवेक सक्सेना के आवास पर तिरंगा झंडा फहराया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार भी उपस्थित रहे।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी प्रदेशवासियों से अनुरोध करते हुए अपने घरों, संस्थानों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान देने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर संपूर्ण राष्ट्र में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है और हर घर, हर भवन पर तिरंगा लहरा रहा है। अवसर पर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी सुना और उन्हे निराकरण का भरोसा भी दिलाया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, निर्वतमान मेयर रामपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, अमित नारंग, महिला मोर्चा अध्यक्ष ऊमा जोशी सहित पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments