Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तराखण्डविकासखण्ड द्वारीखाल में प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने एक पेड मां के...

विकासखण्ड द्वारीखाल में प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने एक पेड मां के नाम का पौधा रोपण किया।

विकासखण्ड द्वारीखाल में प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने एक पेड मां के नाम का पौधा रोपण किया।

आज हरेला कार्यक्रम के अन्तर्गत एक पेड मां के नाम कार्यक्रम में प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने विकासखण्ड परिसर द्वारीखाल में अपनी माता स्व0 सुरजी देवी की स्मृति में एक पौध रोपण कर पर्यावारण शुद्विकरण का सन्देश दिया। विकासखण्ड मुख्यालय द्वारीखाल में आयोजित हरेला कार्यक्रम में विकासखण्ड के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजाति के फल एवं वन प्रजाति के पौधों का रोपण कर पर्यावरण को सुन्दर एवं स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी रवि कुमार सैनी ने पर्यावरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी कि किस प्रकार हम पेड-पौधे लगाकर अपना जीवन धन्य कर सकते हैं। प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि हम लगातार पेडों का रोपण करते आ रहे हैं। लेकिन उनकी देखभाल नही कर रहे हैं। पिछले वर्ष हमने फलदार पौधे का रोपण किया इस बार भी हमने विकासखण्ड के अन्तर्गत मनरेगा योजनान्तर्गत फलदार पौधोें का रोपण किया। उद्यान विभाग, वन विभाग एवं अन्य विभाग भी पौधरोपण कर रहे हैं। मेरा सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों से निवेदन है कि वे पर्यावरण की सुरक्षा हेतु पेडो को बचायें। पेड पौधो की हमें अपने बच्चों के तरह देखभाल करनी होगी तभी हम पर्यावरण को बचा सकते हैं। पेड पौधों से हमे औषधियां, फूल, फल इमारती लकडी कच्चा सामान, एवं जीवन के लिए आवश्यक आक्सीजन प्राप्त होता है। अबकी बार आपने गर्मी का रिकार्ड देखा होगा यह सब हमारे पर्यावरण का प्रतिफल है। हमे अपने जंगलों को आग से बचाना होगा। कार्यक्रम में प्रमुख द्वारा समस्त अधिकारियांे/कर्मचारियों एवं नागरिकों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ दिलाई गयी।
इस अवसर पर सहायक खण्ड विकास अधिकारी राजीव ध्यानी, प्रशासनिक अधिकारी कुमलेश बलोदी, मनोज थपलियाल, खेमपाल सिंह, पीडी सनवाल, सौरभ बिष्ट, ज्योति रावत, प्रियांक नेगी, क्षेत्र पचंायत सदस्य राजमोहन नेगी, प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, प्रधान रूपचन्द जखमोला, दीपचन्द्र, एनआरएलएम स्टाफ अधिकारी/कर्मचारी तथा कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments