Sunday, November 1, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल में गढ़वाल का होगा ऐतिहासिक विकास, संकल्पों...

प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल में गढ़वाल का होगा ऐतिहासिक विकास, संकल्पों पर आगे बढ़ रही है सरकार

.

गोपेश्वर और कोटद्वार में खुलेंगे पासपोर्ट कार्यालय: बलूनी

गोपेश्वर और कोटद्वार में खुलेंगे पासपोर्ट कार्यालय,छात्रों और युवाओं को मिलेगी सुविधा, समय और धन की होगी बचत: बलूनी

 

 

प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल में गढ़वाल का होगा ऐतिहासिक विकास, संकल्पों पर आगे बढ़ रही है सरकार


अनिल बलूनी ने आज विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर जी से भेंट की और अपने लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोपेश्वर और कोटद्वार में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग की.

 

 

गढ़वाल से लोकसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख. अनिल बलूनी ने आज विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर जी से भेंट की और अपने लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोपेश्वर और कोटद्वार में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग की।

बलूनी ने कहा कि इससे उत्तराखंड के छात्रों और नौजवानों को सुविधा मिलेगी। उत्तराखंड के मेधावी छात्र और होनहार युवा वैश्विक स्तर पर दखल रखते हैं, पासपोर्ट कार्यालय खुलने से उन्हें यह सुविधा अपने क्षेत्र में ही प्राप्त होगी और उन्हें दूर के पासपोर्ट कार्यालय जाने से होने वाली असुविधा से राहत मिलेगी तथा समय व धन की बचत होगी।

सांसद बलूनी ने कहा कि मोदी का तीसरा कार्यकाल आम जनता को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने, उनकी अपेक्षा और आकांक्षाओं को पूरा करने का है।

सांसद बलूनी ने कहा कि विदेश मंत्री ने उनके अनुरोध को सकारात्मक रूप में लिया है और भौगोलिक विषमताओं को देखते हुए आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही मंत्रालय इस कार्रवाई करेगा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments