Wednesday, October 28, 2026
Homeअपराधप्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की कोशिश , पत्नी सहित...

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की कोशिश , पत्नी सहित तीन गिरफ्तार

पिथौरागढ़: जनपद की केदार काॅलोनी में प्रेमी के साथ मिलकर षडयंत्र कर पति को जान से मारने की कोशिश करने वाली एक महिला को तीन लोगों सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती 24 नवम्बर को कैलाश नाथ निवासी केदार कॉलोनी पिथौरागढ़ द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर देकर बताया गया था कि 21 नवम्बर की रात को उसके चचेरे भाई मनोज नाथ पुत्र कृष्ण नाथ निवासी ग्राम सेलीभीड़ा पोस्ट चमाली थाना व जिला पिथौरागढ़ व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात में उसके घर में घुसकर उसका गला घोटकर जान से मारने का प्रयास किया गया था। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी।

जांच के दौरान सामने आया कि पीड़ित कैलाश नाथ की पत्नी कविता देवी के कैलाश नाथ के चचेरे भाई मनोज नाथ के साथ विवाहेत्तर प्रेम संबंध थे, जिस कारण कविता देवी व मनोज नाथ कैलाश नाथ को मारकर अपने रास्ते से हटाना चाहते थे। कविता देवी ने मनोज नाथ व कैलाश नाथ के एक और चचेरे भाई नवीन नाथ पुत्र अर्जुन नाथ निवासी ग्राम सेलीभीड़ा पो. चमाली पिथौरागढ़ के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र कर अपने पति कैलाश नाथ को मारने हेतु आरोपियों को लखनऊ से बुलाया तथा 21 नवम्बर की रात को उसे जान से मारने का प्रयास किया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस द्वारा सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को सूचना मिली कि उक्त मामले के सभी आरोपी रोडवेज स्टेशन पिथौरागढ़ मेें देखे गये है तथा वह कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल बताये गये स्थान पर दबिश देकर सभी आरोपियों मनोज नाथ, नवीन नाथ व कविता देवी को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments