Wednesday, October 28, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारमध्यप्रदेश : प्रधानमंत्री का आज राज्य में धुआंधार प्रचार, करेंगे तीन सभाएं...

मध्यप्रदेश : प्रधानमंत्री का आज राज्य में धुआंधार प्रचार, करेंगे तीन सभाएं और एक रोड शो 

भोपाल:  मध्यप्रदेश में मतदान के तीन दिन शेष रहने के बीच चुनाव प्रचार के लगभग अंतिम दिनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राज्य में धुआंधार प्रचार करते हुए तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करने के साथ इंदौर में रोड शो करेंगे। 

भारतीय जनता पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे बैतूल, दोपहर डेढ़ बजे शाजापुर और दोपहर पौने चार बजे झाबुआ में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे शाम 6 बजे इंदौर में आयोजित रोड-शो में शामिल होंगे। राज्य में आगामी 17 नवंबर को मतदान होना है। इसके पहले चुनाव प्रचार कल शाम को थम जाएगा। नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -Top Banner Top Banner Top Banner

Most Popular

Recent Comments